डुमरी कटसरी: डुमरी कटसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉक्टर ने सभी कर्मियों के साथ की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी पर प्रभारी डॉ संजय कुमार ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया है कि 0 वर्ष लेकर 15 साल तक के बच्चों के घर मे पहुँचकर चमकी बुखार से बचाव को लेकर जागरूक करें और कहे कि बच्चों को खाली पेट कभी नही छोड़े. हमेशा पोष्टिक आहार का सेवन करवाए. समय समय ठंडा पानी पिलाते रहे. बीमार पड़ने पर तुंरत डॉ से सलाह ले।