डुमरी कटसरी: 04 शिवहर लोकसभा निर्वाचन के लिए 29 अप्रैल से जारी होगी अधिसूचना, डीएम पंकज कुमार
डीएम पंकज कुमार ने बताया है कि शिवहर जिला में आगामी 25 मई को लोकसभा का चुनाव होना है. जिसको लेकर 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. डीएम पंकज कुमार ने बताया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार सभी बिंदुओं पर कार्य चल रही है. शिवहर लोकसभा क्षेत्र के नामांकन की प्रक्रिया मोतिहारी जिले में की जाएगी. लगातार दोनों जिला के साथ बैठक भी की जा रही है।