वन अपराधों पर लगाम लगाने हेतु वन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। वनमंडलाधिकारी विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा दो बडी कार्यवाही की गई। सरदारपुर वन विभाग के एसडीओ सुनील सुल्या ने बताया कि सरदारपुर वनक्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही की जाकर ट्रैक्टर जप्त किया।