ग्राम खेरदा के समीप देर रात बियर से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई। ड्राइवर ने तत्काल सूझबूझ से गेट खोला और भागने में सफल हुआ। आग के चलते मौके पर बियर की बोतलें फूटने लगीं। हादसा देशगांव व दौड़वा के बीच खेरदा गांव के समीप होना बताया गया है।