हुज़ूर: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में लोकार्पण -भूमि पूजन का होगा मेगा इवेंट, भोपाल में मुख्य आयोजन
Huzur, Bhopal | Feb 22, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन का मेगा इवेंट होने जा रहा है। 29फरवरी को प्रदेश भर में कार्यक्रम होंगे। प्रथानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से इसकी शुरुआत करेंगे। मुख्य कार्यक्रिम भोपाल के लाल परेड मैदान में होगा।