तिलवारा थानांतर्गत क्रेशर बस्ती निवासी हर्ष पटेल ने सुबह दस बजे देखा कि उनके खपरैल मकान में छप्पर के किनारे एक चार फीट लंबा सांप बैठा धूप सेंक रहा है। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद सांप को भगाने के लिए सभी ने तरह तरह के प्रयास शुरू किए लेकिन थोड़ी देर बाद सांप बिल्कुल शांत हो गया, इस दौरान ऐसा लगा कि जैसे सांप संसार से विदा हो गया हो। फ