शीतलहर के बावजूद नगर के रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक 'शुक्र बाजार' की रौनक बरकरार रही। शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक बाजार में देहात और नगर से भारी भीड़ देखी गयी। मैदान में लगी लगभग 120 दुकानों पर ₹150 से ₹300 की किफायती दरों में जैकेट, स्वेटर और जूतों की शानदार वैरायटी उपलब्ध रही।