खलीलाबाद तहसील समाधान दिवस में अशरफपुर निवासी भालचंद यादव ने प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पाटीदारों के बीच बंटवारा नहीं हुआ है और कोर्ट से स्टे आदेश भी है, फिर भी निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।