परिहार: परिहार लड़की के अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग निकला
परिहार - थाना क्षेत्र के एक गांव में पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए लड़की की माता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को भी बरामद कर लिया। लड़की को बयान दर्ज कराने को लेकर बुधवार को 12 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।