घाटशिला: घाटशिला के फूलडूंगरी चौक के पास NH-18 फोरलेन पर दो कारों की टक्कर, कार सवार बाल-बाल बचे
घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलडूंगरी चौक के समीप एनएच 18 फोरलेन पर बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे अचानक सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में दूसरी कार से सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों कर पर सवार लोग बाल बाल बच गए। हालांकि इस दुर्घटना में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दूसरा कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के संबंध में बताया गया।