जानसठ: सिखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश को किया गिरफ्तार, बरामद हुए देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस
सिखेड़ा पुलिस ने मूकबीर खास की सूचना पर बुधवार दोपहर 3:00 के आसपास एक शातिर बदमाश टीटू को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए जो कि क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को कार्य करने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने अपराधी के विरोध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।