एकमा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान अंग्रेजी शराब से लदी एक डस्टर कार जप्त की है। पुलिस को देखते ही चालक एवं उसमें सवार अन्य लोग अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। थाना अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने रविवार को बताया की गुप्त सूचना के आधार पर एकमा ढाला के पास मांझी की ओर से आ रही कार को रोक कर तलाशी ली गई। कार से 40 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई।