कृषि भवन में प्रमण्डलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमे कोशी प्रमंडल के किसान अपने उत्पाद के साथ आये है। इस प्रदर्शनी में सब्जी,फल,फूल,मखाना व मशरूम व मधु के साथ उद्यानिक फसलों की तमाम वेरायटी के स्टॉल लगाये गये है। उत्कृष्ट फसल उत्पादन करने वाले किसानों को चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा।