मंझनपुर: थाना करारी क्षेत्र में किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक, मुकदमा दर्ज
करारी इलाके के एक गांव की किशोरी मंगलवार की शाम घर से संदिग्ध दशा में लापता हो गई। अचानक किशोरी के घर से गायब होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि पड़ोसी युवक किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले गया है। खोजबीन के बाद बुधवार की शाम पीडित पिता थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर युवक पर मुकदमा दर्ज़।