गाज़ीपुर: गाजीपुर न्यायालय ने मुख्तार अंसारी के करीबी अंगद राय और गोरा राय को सुनाई 5-5 साल कारावास की सजा
गाजीपुर एससी/एसटी कोर्ट ने आज मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले अंगद राय और गोरा राय को 5-5 साल की सजा सुनायी है साथ ही 10 हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया है।अंगद राय बिहार की भभुआ जेल में बंद था जबकि गोरा राय को आरोप सिद्ध होने के बाद हिरासत में लिया गया था।अंगद राय और गोरा राय पर गाजीपुर की जेल में रहने के दौरान कैदी जितेंद्र राम को मारा पीटा था।