सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र स्थित लालपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही बांस बगीचे में एक शादीशुदा युवती का शव मिलने की सूचना फैली। मृतका की पहचान लालपुर निवासी गोनेलाल मंडल की पुत्री रंजू देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार रंजू देवी गुरुवार को घास लेने खेत की ओर निकली थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। परिजन व ग्रामीण दे