आजमगढ़ के सगड़ी तहसील अंतर्गत क्षेत्र के रामनगर बैजाबारी स्थित गंगा गौरी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर 30 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है । जिसमें भारतीय सेना के अधिकारियों के नेतृत्व में कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस एनसीसी प्रशिक्षण में सेना अधिकारियों द्वारा कैडेटों को भारतीय सेना के गुण सिखाए जा रहे हैं ।