मुरैना नगर: शिकारपुर फाटक पर ₹40 करोड़ के आरओबी पुल का निर्माण शुरू, जाम से राहत की उम्मीद
मुरैना शहर के शिकारपुर रेलवे फाटक पर 40 करोड़ की लागत से आरओबी पुल का निर्माण शुरू हो गया है।दिल्ली की विहारीलाल मेवाणी कंपनी बड़ी मशीनों से काम कर रही है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शिकारपुर के युवा कल्ला यादव ने वीडियो वायरल कर बताया कि काम तेजी से चल रहा है और पुल बनने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।