सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सतबरवा थाना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहरापोखरी, आशीर्वाद कोचिंग सेंटर बकोरिया समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। कई जगहों पर आकर्षक पंडालों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी है। सतबरवा थाना के एसआई प्रदीप कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ पूजा पाठ की।