हिसुआ: हिसुआ के तुंगी चक गांव में पैर फिसलने से नहर में गिरा युवक, मुंडन कार्यक्रम में पहुंचा था, हुई मौत
Hisua, Nawada | Jul 2, 2025 हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 के निवासी सुजीत कुमार की नहर में डूबने से मौत हो गई। सुजीत उपेंद्र चौधरी के पुत्र थे। वह अपनी मौसी के गांव तुंगी चक में मुंडन समारोह में शामिल होने रविवार को गए थे। बुधवार को सुजीत नहर में शौच करने गए। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गए। जहां डूबने से मौत हो गई है। 5:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई है।