बरेली: सड़क उद्घाटन पर हंगामा, विधायक को लौटना पड़ा वापस, देवरनिया मुड़िया नगर पंचायत का मामला
बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के देवरनिया मुड़िया नगर पंचायत में सड़क उद्घाटन के दौरान सपा विधायक शाजिल इस्लाम को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि सड़क का निर्माण बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार के प्रयास से हुआ है, इसलिए उद्घाटन भी वही करें। विधायक के दावे पर सबूत मांगे गए, जिससे बहस और नारेबाजी शुरू हो गई।