शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी के लिए बैठक संपन्न
शाजापुर,:स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त के आयोजन की तैयारियों के लिए कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज सोमवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। कलेक्टर बाफना द्वारा सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि ध्वज संहिता का पालन करते हुए ध्वजारोहण करें।