शाजापुर: शहरी हाइवे शांति वन के सामने सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया शव
शाजापुर शहरी हाईवे शांतिवन के सामने सड़क हादसे में युवक की मौत,युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को शहरी हाईवे शांतिवन के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सोमवार को अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी ने जानकारी देते हुए बताया।