शाजापुर: शाजापुर में जैन समाजजनों ने निकाली कलश यात्रा,माताजी के चातुर्मास की गई स्थापना
शाजापुर में सोमवार को जैन समाजजनों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे। यह कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इसके बाद नगर के सोमवारिया बाजार स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान आर्यिका माता सुदृष्टिमती माताजी के चातुर्मास कलश स्थापना हुई। कलशयात्रा में महिलाओं ने अपने सिर पर शास्त्र एवं कलश रखकर यात्रा निकाली।