हुज़ूर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में 4 बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से किया हमला, जांच शुरू
Huzur, Bhopal | May 26, 2025 राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर खूनी संघर्ष की वारदात सामने आई है। सरफराज नामक युवक पर चार अज्ञात हमलावरों ने तेज धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरफराज पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया|