हुज़ूर: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के घोड़ा पछाड़ डैम में मिला एक युवक का शव, 21 मई से लापता था मृतक
Huzur, Bhopal | May 26, 2025 भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा पछाड़ डैम में एक युवक का शव बरामद हुआ। डैम के किनारे खड़ी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शव की पहचान बरखेड़ा पठानी निवासी मंजीत के रूप में हुई है, जो 21 मई से लापता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।