मधुपुर शहर के बावन बीघा मोहल्ला स्थित देवालय बंधु आश्रम में माधी पूर्णिमा सह बंधु श्रीधर नारायण का वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। यह आयोजन अनुष्ठान व प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आश्रम परिसर पहुंची।