सरदारशहर: सरदारशहर पुलिस थाने में थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई को किन्नर मोनिका बाई और सामाजिक कार्यकर्ता ने बांधा रक्षा सूत्र
शनिवार को भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक का त्यौहार रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम के साथ पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर भाई से सुरक्षा का वचन मांगती है। इसी कड़ी में किन्नर मोनिका बाई और सामाजिक कार्यकर्ता बहन शिल्पा स्वामी भी रक्षाबंधन के पर्व पर सरदारशहर पुलिस थाने पहुंची और थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के माथे पर तिलक लगाकर उन