पसान नगर की शहरी पेयजल योजना सात साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। ठेकेदार एजेंसी और सब-कांट्रैक्टर्स की लापरवाही से शहर की सड़कें जगह-जगह खोदी हुई, धंसी और खुले गड्ढों से खतरनाक स्थिति में हैं। मुख्य सप्लाई लाइन आज तक शुरू नहीं हुई है। केवई नदी पर बना अस्थायी डैम पहली बारिश में बह गया, लेकिन न मरम्मत हुई और न किसी पर कार्रवाई।