गाज़ीपुर।शहर कोतवाली क्षेत्र के नई सब्ज़ी मंडी रेलवे क्रॉसिंग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मदरसा शिक्षक शमशाद अहमद खान (50) की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।