पंचकूला: ज़िले के निजी अस्पताल में समय लेने के नाम पर महिला से हुई ₹1 लाख की धोखाधड़ी, साइबर थाना पंचकूला में मामला दर्ज
पंचकूला के साइबर थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता महिला ने बताया है कि मैंने पंचकूला में स्थित ऑल केमिस्ट अस्पताल में समय लेने के लिए गूगल से नंबर सर्च कर उस पर फोन किया। महिला ने बताया है कि समय देने के नाम पर मुझे ₹10 की राशि जमा करने के लिए कहा गया लेकिन जो नंबर उन्होंने मुझे दिया उस पर कोई राशि जमा नहीं हो पा रही थी।