बरकागाँव: हाइवा की चपेट में आने से सहायक अध्यापिका की हुई मौत, ग्रामीणों ने बड़कागांव टंडवा रोड जाम किया
हाईवा के चपेट में आने से सहायक अध्यापिका की मौत बड़कागांव केरेडारी- टंडवा रोड स्थित महटिकरा पुल के पास हाईवा के चपेट में आने से ऊपर मोहडर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका शांति देवी (उम्र 35 वर्ष) की मौत हो गई. यह घटना 4 जनवरी को 7:20 बजे देर शाम की है. इसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।