ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भगवानपुरा के तहसील कार्यालय में दिया ज्ञापन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रैली निकालकर सोयाबीन के भाव बढ़ाने,खाद बीज की किल्लत, किसानों की परेशानी,बिजली की समस्या एवम बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार को जमकर घेरा। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप भी लगाए। इस दौरान तहसील कार्यालय में ज्ञापन दिया गया।