भगवानपुरा तहसील के ग्राम मोगरगांव में सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब एक हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम में बन रहा सिंगाजी महाराज का निर्माणधीन मंदिर भारी बारिश के चलते धराशाई हो गया । भीषण हादसे में ठेकेदार दिनेश पिता जगदीश 35वर्ष की मंदिर की छत में दबने से मौके पर ही मौत हो गई । जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप घायल हुए हैं।