छिबरामऊ: कुंवरपुर लोधपुर के ठीक सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर लोधपुर के ठीक सामने तेज रफ्तार एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा तीनों घायलों को बुधवार की दोपहर 2:25 पर कराया भर्ती जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर किया गया तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर।