पालीगंज: सरसी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की हुई मौत
Paliganj, Patna | Jun 14, 2024 पालीगंज के सरसी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक अरवल जिले के खैर बिगहा गांव का रहने वाला शशि भूषण कुमार बताया जा रहा है।