कन्नौज: रविवार को कन्नौज जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के शिविर का हुआ आयोजन, 1466 मरीजों को मिला लाभ
कन्नौज जिले में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ विनोद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना साझा की है। सीएमओ के मुताबिक जिले में कुल 1466 मरीजों को इसका सीधा लाभ मिला है। रविवार को जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर यह आयोजन हुआ है।