मधुबनी: सदर अस्पताल मधुबनी में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम की तैयारी
सदर अस्पताल मधुबनी परिसर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारी 16 सितंबर 2025 संध्या 5:00 बजे से की जा रही है। यह तैयारी मधुबनी सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार के निर्देश पर मधुबनी सदर अस्पताल के प्रबंधक अब्दुल मजीद की निगरानी में की जा रही है।