सेमारी: पिपली ब में समूह लोन का कलेक्शन कर लौट रहे युवक के साथ 50 हजार नकद व अन्य दस्तावेज की हुई लूट
Semri, Udaipur | Mar 6, 2024 माइक्रोफाइनेंस के कलेक्शन वाले को लूट लिया।परसाद थानाधिकारी उमेश चंद ने बताया कि नारायण ने रिपोर्ट दी कि वह अन्नपूर्णा माइक्रोफाइनेंस में समूह लोन का कलेक्शन का काम करता है।पिपली ब में कलेक्शन करके खेरवाड़ा की तरफ जा रहा था कि हाइवे पर सुनसान जगह पर बाइक पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने बाइक आड़ी लगाकर चाकू की नोंक पर 50 हजार नकद व अन्य दस्तावेज लूट लिए।मामला दर्ज।