जोधपुर के संगरिया स्थित महालक्ष्मी धर्म कांटे के पास वाली गली में रविवार सुबह 11:00 बजे फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद बासनी फायर स्टेशन से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, बासनी फायर स्टेशन से अधिकारी प्रशांत सिंह भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।