अधौरा: अधौरा थाना परिसर में 10 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब को अधिकारियों के समक्ष किया गया विनष्ट
Adhaura, Kaimur | Feb 23, 2025 अधौरा थाना परिसर में 10 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब को पदाधिकारीयों द्वारा विनष्ट किया गया है। आज रविवार को उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव द्वारा 1 बजे बताया गया कि आज से लगभग दो माह पहले तेल्हाड़ कुंड के सड़क पर पिकअप सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त की गई थी। वही बरामद हुए शराब को विनष्ट किया गया है।