करछना: बस्तर गांव में भूमिधरी जमीन पर बाउंड्री बांधने व सफाई करने गए किसान और उनके भाइयों पर दबंगों ने किया हमला
करछना थाना क्षेत्र केहौजकटोरवा गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र गेंदा प्रसाद पटेल का गांव के मौजा बस्तर ग्राम सभा में हाईवे के बगल भूमि धरी जमीन है। बीते दिनों वह अपनी जमीन पर निर्माण करने के लिए जा रहे थे। उसी दरमियान पड़ोस के कुछ लोगों द्वारा अपनी जमीन बताकर आपत्ति जताई गई। मामले को लेकर किसान महेंद्र कुमार के द्वारा न्यायालय में धारा 24 की अपील किया गया।