इटावा: फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने शराब का सेवन कर रात में बाइक से घूमते हुए 3 युवकों का करवाया मेडिकल
Etawah, Etawah | Jan 26, 2024 फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात शराब का सेवन कर घूम रहे तीन युवकों को थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए युवकों की पहचान अजीत नगर निवासी रवि कुमार पुत्र राज किशोर, हिमांशु कुमार पुत्र सतेन्द्र कुमार व अमन सिंह पुत्र धनी राम के तौर पर हुई है। पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर तीनों का मेडिकल परीक्षण करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।