बीरपुर: पर्रा पंचायत के ठाकुरबाड़ी में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई
पर्रा पंचायत के ठाकुरबाड़ी में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् शिव महापुराण कथा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।इस शोभा यात्रा में सैकड़ों कुंवारी कन्याएं ने नए परिधान में सज धज कर कलशशोभा यात्रा में भाग लिया। यह कलश शोभायात्रा पर्रा पंचायत के विभिन्न गांवों टोला व मुख्य मार्गों का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंच कलश को स्थापित किया गया।