सिमरी बख्तियारपुर: तिलावे नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, क्षेत्र में शोक, वाहन चालक फरार
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, इलाके में शोक बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के तिलावे नदी के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोहा गांव निवासी सदानंद प्रसाद सिंह के पुत्र सतेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सतेंद्र प्रसाद सिंह अपनी पत्नी के इलाज से संबंधित क