पूर्णिया पूर्व: पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अभियुक्त को साइबर थाना ने किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिला अंतर्गत एक महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने हुए अभियुक्त सोनू कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता नरेश पंडित, सा० लालगंज, थाना मोहनपुर, जिला पूर्णिया के द्वारा एक विडियो बना कर उक्त महिला को ब्लेकमेल किया जा रहा था। बाद में पीड़िता अभियुक्त का बात मानने से इंकार कर दिया तो अभियुक्त के द्वारा बनाया गया उक्त वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया गया।