मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) से वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित करने वाला एक और शानदार वीडियो आज दिन रविवार दिनांक 26 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है। सफारी के दौरान पर्यटकों को एक साथ दो बाघ (Tigers) एक जल स्रोत पर प्यास बुझाते हुए नजर आए। इस अद्भुत नज़ारे को देखकर वहां मौजूद पर्यटक एक पल के लिए स्तब्ध रह गए।