डेहरी: डिलिया स्थित सोलंकी इंटरप्राइजेज के कार्यालय में लगी भीषण आग,कागजात, लैपटॉप सहित नगदी जल कर हुए खाक
Dehri, Rohtas | Apr 1, 2024 डिलियां स्थित सोलंकी इंटरप्राइजेज के कार्यालय में शॉट सर्किट से भीषण आगलगी की घटना में कार्यालय में रखे गए कुछ जरूरी कागजात सहित कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख हो गए। घटना के उपरांत कार्यालय के प्रो. राहुल कुमार ने मामले से संबंधित सनहा टीओपी डेहरी में दर्ज कराया है। अगलगी की घटना में दो कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर, कागजात व नगदी जल कर खाक हो गए।