ग्राम कुल्ल में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को दोपहर दो बजे से हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोधी क्रांति सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह लोधी शामिल हुए। जिन्होंने फीता काट कर क्रिकेट टूर्नामेंट में का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेट में शामिल टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया।