खड़गपुर: प्राचीन काली मंदिर खड़गपुर के परिसर में जदयु जिला प्रवक्ता के सम्मान में, सम्मान समारोह आयोजित
जदयु की ओर से नव निर्वाचित खड़गपुर निवासी जदयू जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयु के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह पूर्व मुखिया गोपाल शरण सिंह ने की, तो संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र मंडल ने की। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जिला प्रवक्ता के सम्मान में अपनी अपनी बातें को रखा।